सम्बंधित जानकारी
- Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा के दिन क्या करें, जानिए 17 खास बातें
- शरद पूर्णिमा 2021: धन-संपदा, वैभव, आरोग्य और ऐश्वर्य चाहिए तो पढ़ें यह महालक्ष्मी स्तोत्र
- क्या करें शरद पूनम की रात, सेहत का बना रहे साथ
- essay on sharad purnima : शरद पूर्णिमा पर हिन्दी निबंध
- विश्व-वंदनीय जैन संत आचार्यश्री विद्यासागरजी का जीवन परिचय
Sharad Purnima : शरद पूर्णिमा पर चंद्रदेव को शाही केसरिया खीर का प्रसाद चढ़ाएं.....
सामग्री : ढाई लीटर दूध, बासमती चावल दो मुट्ठी, पाव कटोरी मेवे (बादाम, पिस्ता व काजू) की कतरन, चार बड़े चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची, 3-4 लच्छे केसर दूध में भीगे हुए।
विधि : खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। चार-पांच उबाल लें। पूरा पानी निथार कर चावल को दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। अब इसमें मेवे की कतरन और पिसी इलायची डाल दें। अब केसर के लच्छे को अच्छे से मैश करके उबलते खीर में डाल दें। खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार केसरिया शाही बासमती खीर से चंद्रमा को भोग लगाकर त्योहार का आनंद उठाएं।
विशेष -खीर चावल के अलावा ड्रायफ्रूट्स, मखाने, साबूदाना की भी बनाई जा सकती है....
