सम्बंधित जानकारी
- अनोखे स्वाद वाला सेहतमंद शाही शेक दिमाग को रखे तरोताजा
- तपती गर्मी में सेहतमंद बनाए रखेगा रोज कस्टर्ड आइसक्रीम विद मिल्क
- गर्मी के दिनों में ठंडक के साथ-साथ हेल्दी बनाए रखेगी लाजवाब बनाना लस्सी, बस पढ़ें ये 5 टिप्स...
- पारंपरिक केसरिया शाही लस्सी की आसान सी रेसिपी, आप भी अवश्य ट्राय करें...
- तपती गर्मी में आपको तरोताजा रखेंगे ये 6 शीतल पेय, सेहत रहेगी सलामत
अक्षय तृतीया के दिन बांकेबिहारी को लगाएं सत्तू के लड्डू का भोग, वे होंगे अतिप्रसन्न
सामग्री :
250 ग्राम सत्तू का आटा (बाजार में तैयार मिलता है), 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 100 ग्राम घी, 1 चम्मच पिसी इलायची, पाव कटोरी मेवे की कतरन।
विधि :
सबसे पहले घी को पिघाल लें। अब एक परात में सत्तू का आटा छान लें। उसमें घी, शक्कर का बूरा और पिसी इलायची डालें और मिश्रण को हाथ से एकसार कर लें।
अब इसमें मेवे की कतरन डालें और अपने स्वेच्छानुसार गोल-गोल लड्डू बना लें। अब इन लड्डू से भगवान को भोग लगाएं।
