1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. How to Make Til Gud Paratha

तिल गुड़ पराठा : स्वाद और सेहत का खजाना, इस आसान तरीके से बनाएं

Til paratha on makar sankranti
मकर संक्रांति (makar sankranti 2023) का पर्व है और इस त्योहार पर अधिकतर घरों में तिल-गुड़ का पराठा (Til-Gud) बनाने की परंपरा है। यह पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्‍ट तथा तिल-गुड़ का उपयोग होने से यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह भोजन सर्दी के दिनों में शरीर को गर्माहट देता है... 

आइए जानें सरल विधि- How to Make Til Gud ka Paratha
 
मसाला सामग्री : 
 
1 कटोरी सेंक कर बारीक पिसी हुई सफेद तिल, 1/4 कटोरी बेसन, 1 कटोरी बारीक कटा गुड़ या अपने स्वादानुसार, घी आवश्‍यकतानुसार, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 केसर के लच्छे (पानी में भीगे हुए)। 
 
पराठे की सामग्री : गेहूं का आटा, 2 चम्मच तेल या घी (मोयन के लिए)। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले गेहूं के आटे में तेल या घी मोयन डालकर गूंथ कर अलग रख दें। 
 
अब एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें तिल डालें और थोड़ी देर चलाएं। अब बेसन डाल दें। बेसन को धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक सेंकने के पश्‍चात उसमें गुड़ डालकर हिलाएं, जब तक कि पूरा गुड़ पिघल कर एक जैसा मिश्रण तैयार न हो जाएं। 
 
जब तिल-गुड़ तथा बेसन का सारा मिश्रण अच्छी तरह मिक्स और गाढ़ा हो जाए, तब उसमें इलायची पाउडर और भीगी केसर डाल दें। 
 
अब मिश्रण पूरी तरह ठंडा होने। मिश्रण ठंडा होने पर उसके अपनी पसंद के साइज के गोले बनाकर रख लें। अब आटे की लोई बनाकर उसमें तिल के मिश्रण की गोली रखकर उसका पराठा बना लें। तथा तवा गरम करके उसे दोनों तरफ से घी लगाते हुए अच्छे से कुरकुरा होने तक सेंक लें। 
 
मकर संक्रांति (makar sankranti 2023) के लिए खास तौर पर तैयार किया गया तिल गुड़ का पराठा गरमा-गरम सर्व करें, यह सभी को बहुत पसंद आएगा।

- राजश्री 

अगला लेख
विंटर में खाने का स्वाद बढ़ा देगी 7 तरह की चटपटी चटनी