सम्बंधित जानकारी
- Cooking Tips : ये 10 कुकिंग टिप्स बढ़ा देंगे आपके खाने का जायका, किचन में जरूर रखें याद
- हरियाली अमावस्या नैवेद्य : केसरिया शाही खीर से लगाएं शिवजी को भोग, पढ़ें आसान विधि
- श्रावण में व्रत कर रहे हैं तो ट्राय करें स्वादिष्ट फलाहारी साबूदाना पूरी, पढ़ें 2 Steps
- श्रावण फूड : आज फलाहार में बनाएं Tasty पनीर कटलेट, पढ़ें सरल विधि
- श्रावण का खान-पान: लाजवाब साबूदाने की खिचड़ी
हरियाली तीज का खास व्यंजन घेवर, इस सरल विधि से बनाएं घर पर
Ghevar Recipe
सामग्री :
डेढ़ कटोरी मैदा, 2 कप पानी, डेढ़ बड़ा चम्मच जमा गाढ़ा घी, डेढ़ कप बर्फ का ठंडा पानी, घी, सवा 2 कटोरी शकर, गुलाब पत्ती, चुटकी भर पीला रंग, कटे हुए पिस्ता व बादाम, 1 मटका रखने वाली रिंग।
विधि :
सबसे पहले जमा हुआ गाढ़ा घी लेकर एक बर्तन में बर्फ के ठंडे पानी के साथ खूब फेंटिए। करीबन 5-10 मिनट बाद घी में से पानी बाहर निकल जाता है। अब पानी निथारकर इसमें थोड़ा-थोड़ा कर मैदा मिलाकर फेंटिए।
जब भजिए से भी पतला घोल तैयार हो जाए, तब छोटी कड़ाही में मटका रखने वाली रिंग रखें। इसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब रिंग के बीच में धीरे-धीरे धार-सी बनाते हुए मैदे का घोल छोड़ें। रिंग करीब आधा डूबा होना चाहिए।
हल्का बादामी होने लगे, तब सलाई की सहायता से घेवर उठा लीजिए। घेवर पर 3-4 बार डेढ़ तार की गर्म चाशनी डालें और तैयार घेवर को मेवे से सजाकर पारंपरिक व्यंजन पेश करें।
