सम्बंधित जानकारी
- आलू के लाजवाब रसगुल्ले बनाने की एकदम सरल विधि, अवश्य पढ़ें...
- पारंपरिक तरीके से मावे के टेस्टी गुलाब जामुन बनाने की सरल विधि यहां पढ़ें...
- क्या आपने कभी बनाई है सत्तू की यह मिठाई, अगर नहीं तो अवश्य बनाएं...
- आपके मन को लुभाएगी ये पारंपरिक चिल्ड शाही ड्रायफ्रूट्स लस्सी, पढ़ें सरल विधि
- पौष्टिक एवं स्वादिष्ट सत्तू बॉल्स, पढ़ें सरल विधि...
बरसते पानी में खाएं अदरक का पौष्टिक हलवा, बचे रहेंगे आप बीमारियों से...। Adrak ka Halwa Recipe
सामग्री :
50 ग्राम ताजी धुली हुई अदरक, 100 ग्राम मावा, 200 ग्राम सूजी, घी 200 ग्राम, शक्कर 300 ग्राम, 1 कप मेवे की कतरन।
विधि :
सबसे पहले अदरक को छील कर मिक्सी में बारीक पीस लें। अब एक कड़ाही में घी में गरम करके सूजी को धीमी आंच पर भून लें, तत्पश्चात पिसा अदरक डालकर थोड़ी देर और भूनें। फिर मावा डालें और भूनें। अब एक बर्तन में आवश्यकतानुसार पानी गरम करें और कड़ाही के मिश्रण में डालें, ऊपर से शक्कर डालें एवं गाढ़ा होने तक चलाती रहें।
अब आंच से उतार लें और मेवे की कतरन बुरका कर सजाएं। लीजिए तैयार हैं स्वादिष्ट व पौष्टिक अदरक का शाही हलवा। यह आपको सर्दी-खांसी, जुकाम आदि में लाभदायी रहेगा।
