मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Share Market Update News
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (16:30 IST)

Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 208 अंक चढ़ा, Nifty भी 25900 के पार

Share Market Update News
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 208.17 अंक की उछाल के साथ 84273.92 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 67.85 अंक की तेजी के साथ 25935.15 के स्‍तर पर रहा। बाजार में व्यापक खरीदारी के कारण निवेशकों का विश्वास मजबूत दिखाई दिया। अधिकांश सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में रहे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों में सुधार और घरेलू स्तर पर स्थिर आर्थिक परिस्थितियों के कारण निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।
 
खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 208.17 अंक की उछाल के साथ 84273.92 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 67.85 अंक की तेजी के साथ 25935.15 के स्‍तर पर रहा।
बाजार में व्यापक खरीदारी के कारण निवेशकों का विश्वास मजबूत दिखाई दिया। अधिकांश सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में रहे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों में सुधार और घरेलू स्तर पर स्थिर आर्थिक परिस्थितियों के कारण निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

लगातार तीसरे दिन की तेजी से यह स्पष्ट होता है कि बाजार में फिलहाल मजबूती का रुख कायम है। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी लगभग 0.4 प्रतिशत की बढ़त रही, जिससे यह संकेत मिला कि बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मध्यम और छोटी कंपनियों में भी खरीदारी देखी गई।
सेंसेक्स में शामिल कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में इटरनल, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे। अमेरिकी बाजारों में मजबूती और नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच अंतरिम व्यापार ढांचे को लेकर आशावाद से निवेशकों का मनोबल बढ़ रहा है।
भारतीय रुपया मंगलवार को 90.76 के पिछले बंद के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 90.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका