dharma sangrah
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. World Wrestling Competition

विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों की करारी हार

World Wrestling Competition
- कृपाशंकर बिश्नोई (अर्जुन अवॉर्डी)
भारत में कुश्ती को लेकर जितनी भी दंगल या प्रतियोगिताएं होती हैं, वो फ्रीस्टाइल श्रेणी के लिए होती हैं। भारत में ग्रीको-रोमन कुश्ती को प्राथमिकता नहीं दी जाती है। इसी के चलते ग्रीको रोमन कुश्ती को भारत में एक्सपोजर नहीं मिल पाता, जिसका परिणाम पेरिस में 21 से 26 अगस्त तक चलने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में देखने को मिल रहा है। आज मैदान में उतरे चारों भारतीय पहलवान प्रतिद्वंद्वी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। मैदान में उतरे आज चारों पहलवान बुरी तरह हारे। 
 
अगर आपको अक्सर ऐसा लगता है कि सफलता आपके हाथ नहीं आ रही है, तो शायद अब आपको अपनी कोशिशों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। जी हां, यह वाक्य भारतीय ग्रीको-रोमन टीम पर सटीक बैठता है। सोमवार को मैदान में उतरे 71 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत के योगेश पहले चक्र की कुश्ती में हार गए। उन्हें इसी वर्ष दिल्ली में आयोजित सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता जापानी पहलवान ताकेशी इजिमी ने 3-1 से पराजित किया। 
 
हालांकि एशियाई चैंम्पियन जापानी पहलवान ने दूसरे दौर में तुर्की के पहलवान को जरूर हराया, परन्तु क्वार्टर फाइनल के अहम् मुकाबले में विश्व चैम्पियनशिप 2016 में रजत पदक जितने वाले मेक्डोनिया के डेनियल कातारागा से 11-1 अंक तकनीकी श्रेष्ठता से हार गए। इस तरह भारत की चुनौती इस वजन समूह में भी समाप्त हो गई। 
 
85 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत के ओलंपियन पहलवान रवीन्द्र खत्री अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके स्पर्धा के पहले ही मुकाबले में उनको हंगरी के विक्टर लोरिंस्ज़ ने 8-0 अंक व मात्र 2 मिनट 31 सेकंड में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर बुरी तरह पराजित कर दिया। 
 
98 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत के हरदीप अपना पहला मुकाबला लिथुआनिया के 25 वर्षीय लउरिनाइटिस विलियम्‍स से 5-2 अंक से पराजित हो गए। लिथुआनिया के लउरिनाइटिस विलियस पहलवान तीसरे दौर की कुश्ती में उजबेकिस्‍तान के रुस्तम अससकलोव से 3-1 अंकों के आधार पर पराजित हो गए। 
 
इस तरह 98 किलो ग्रोको रोमन की भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। 75 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत की ओर से राष्ट्रीय मंडलीय चैम्पियनशिप 2016 के स्वर्ण पदक विजेता गुरप्रीत सिंह पहला मुकाबला जोर्जिया के त्सुलुकिद्ज़े से 5-1 स्कोर से हार गए। उसके बाद जोर्जिया के पहलवान ने अगले दौर में अमेरिका के मेसन टाइलर व फ्रांस के सामी सलमा पहलवानों को हराया, परन्तु क्वार्टर फाइनल में बेलारूस के कज़बेक किलोऊ से अंकों के अंतर से हार गए। भारत की चुनौती समाप्त हो गई। 
 
कल फिर ग्रीको रोमन कुश्ती का अंतिम दिन है और मैदान में उतरेंगे भारत के चार महारथी, जिनके नाम इस प्रकार हैं- ज्ञानेंद्र (59 किलो), रविंदर (66 किलो), हरप्रीत (80 किलो) और नवीन (130 किलो)।
ये भी पढ़ें
अजारेंका ने यूएस ओपन से हटने का फैसला किया

( ! ) Warning: file_put_contents(/tmp/hi/sports-news.json): Failed to open stream: No such file or directory in /u2/websites/hindi-uat.webdunia.com/library/Site/Utility.php on line 1033
Call Stack
#TimeMemoryFunctionLocation
10.0001362552{main}( ).../bootstrap.php:0
20.18393643864Zend_Application->run( ).../bootstrap.php:62
30.18393643864Zend_Application_Bootstrap_Bootstrap->run( ).../Application.php:378
40.18393643864Zend_Controller_Front->dispatch( $request = ???, $response = ??? ).../Bootstrap.php:101
50.18813679088Zend_Controller_Dispatcher_Standard->dispatch( $request = class Zend_Controller_Request_Http { protected $_dispatched = TRUE; protected $_module = 'article'; protected $_moduleKey = 'module'; protected $_controller = 'manager'; protected $_controllerKey = 'controller'; protected $_action = 'display'; protected $_actionKey = 'action'; protected $_params = [1 => 'n', 'articleSeoStr' => '-117082100096_1', 'module' => 'article', 'controller' => 'manager', 'action' => 'display']; protected $_paramSources = [0 => '_GET', 1 => '_POST']; protected $_requestUri = '/sports-news/world-wrestling-competition-117082100096_1.html'; protected $_baseUrl = ''; protected $_basePath = NULL; protected $_pathInfo = '/sports-news/world-wrestling-competition-117082100096_1.html'; protected $_rawBody = NULL; protected $_aliases = [] }, $response = class Zend_Controller_Response_Http { protected $_body = []; protected $_exceptions = []; protected $_headers = []; protected $_headersRaw = []; protected $_httpResponseCode = 200; protected $_isRedirect = FALSE; protected $_renderExceptions = FALSE; public $headersSentThrowsException = TRUE } ).../Front.php:954
60.19163780944Zend_Controller_Action->dispatch( $action = 'displayAction' ).../Standard.php:308
70.19173783624Article_ManagerController->displayAction( ).../Action.php:516
80.50254001168Site_Utility::getCachedApi( $url = 'https://ws-uat.webdunia.com/json/rightbar?lang=hi&url=/sports-news', $cacheFile = '/tmp/hi/sports-news.json', $cacheTime = 1800 ).../ManagerController.php:146
90.58614017552file_put_contents( $filename = '/tmp/hi/sports-news.json', $data = '{"Contents":[[{"Type":"PageList","Title":"\\u091c\\u093c\\u0930\\u0942\\u0930 \\u092a\\u0922\\u093c\\u0947\\u0902","ViewAllUrl":"\\/sports-coverage","SeeAllText":"\\u0938\\u092d\\u0940 \\u0926\\u0947\\u0916\\u0947\\u0902","Pages":[{"Type":"ThumbnailTitleLink","Thumbnail":"https:\\/\\/nonprod-media.webdunia.com\\/public_html\\/_media\\/hi\\/img\\/article\\/2025-10\\/09\\/thumb\\/5_4\\/1760011031-275.jpg","Title":"\\u0917\\u0947\\u092e \\u0936\\u094b \\u0939\\u094b\\u0938\\u094d\\u091f \\u0915\\u0930\\u0924\\u0947 \\u0915\\u0930\\u0924\\u0947 \\u0935\\u0928\\u'..., $flags = 2 ).../Utility.php:1033