सम्बंधित जानकारी
- ऑस्ट्रेलिया ने चीन को 11-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
- कोच हरेन्द्र सिंह बोले, विश्व कप हॉकी में भारत लिखेगा सफलता की नई कहानी
- सोनिया समेत राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप जीतने वाले पहलवान रेलवे बोर्ड से सम्मानित
- विश्व कप हॉकी में सबसे बड़ा उलटफेर, ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना फ्रांस से हारा
- पाकिस्तान में खतरे में फुटबॉल, फीफा ने दी यह चेतावनी
यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को 31-20 से हराया
विशाखापट्टनम। रेडर सिद्धार्थ देसाई के 7 अंक और डिफेंसिव तिकड़ी फजल अत्राचली, सुरेन्द्र सिंह तथा धर्मराज चेर्लाथन के दमदार खेल के दम पर यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के 6ठे सत्र के मैच में शनिवार को बंगाल वॉरियर्स को 31-20 से हरा दिया।
फजल, सुरेन्द्र और धर्मराज ने मिलकर 11 अंक बनाए। बंगाल वॉरियर्स के लिए मनिंदर सिंह से सबसे ज्यादा 5 अंक बनाए। मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल से शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर थीं लेकिन मध्यांतर तक यू मुंबा ने अपनी बढ़त 15-9 कर ली।
बंगाल वॉरियर्स के रेडर्स ने वापसी की कोशिश की लेकिन यू मुंबा के खिलाड़ियों ने उन्हें मौका नहीं दिया और टीम ने 31-20 से जीत दर्ज की। (भाषा)
