मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rohan Bopanna
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (11:57 IST)

बोपन्ना। डोडिज की जोड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में

बोपन्ना। डोडिज की जोड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में - Rohan Bopanna
नई दिल्ली। रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज की जोड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जिन्होंने जुआन सेबेस्टियन काबाल और फेबियो फोगनिनी को एक कड़े मुकाबले में हराया।
 
7वीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और डोडिज ने क्रोएशिया के काबाल और इटली के फोगनिनी को 5-7, 7-5, 10-8 से हराया। डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में सानिया मिर्जा और शुआई पेंग ने इरिना कामेलिया बेगू और रालूका ओलारू को 6-3, 6-7, 10-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 
करीब 1 घंटे 41 मिनट तक चले नजदीकी मुकाबले में बोपन्ना और डोडिज ने अपन विरोधियों की सर्विस 2 बार तोड़ी लेकिन एक बार उनकी सर्विस भी टूटी। काबाल और फोगनिनी ने 7 ब्रेक प्वॉइंट बचाए जिससे बोपन्ना और डोडिज को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 
बोपन्ना और डोडिज का सामना अब दूसरी वरीयता प्राप्त लुकाज कुबोज और मार्शेलो मेलो से होगा जिन्होंने डिएगो एस और मीशा ज्वेरेव को 7-5, 6-2 से हराया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत दौरे के लिए स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, फाकनेर की वापसी