1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. PV Sindhu

फ्रेंच ओपन : पीवी सिंधू ने अमेरिकी खिलाड़ी झांग से हार का लिया बदला

PV Sindhu
पेरिस। भारतीय स्टार पीवी सिंधू ने अमेरिका की बेईवेन झांग को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को लगातार गेमों में पराजित कर उनसे पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के पहले राउंड में मिली हार का बदला चुका लिया।


विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 11वीं रैंकिंग की झांग को लगातार गेमों में 21-17 21-8 से हरा दिया। सिंधू ने यह मुकाबला 34 मिनट में जीतकर झांग के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-2 कर लिया। सिंधू को पहले गेम में झांग ने जरूर चुनौती दी, लेकिन दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी के दमदार प्रहारों के सामने उन्होंने समर्पण कर दिया। (वार्ता)
अगला लेख
IND vs WI : 950 इंटरनेशनल वन-डे खेलने वाला पहला देश बनेगा भारत, विशाखापत्तनम में विंडीज से होगी भिड़ंत