बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Kabaddi League, Gujarat FortuneJoint
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (22:14 IST)

प्रो कबड्डी : गुजरात ने पुणेरी को 44-20 से पीटा

प्रो कबड्डी : गुजरात ने पुणेरी को 44-20 से पीटा - Pro Kabaddi League, Gujarat FortuneJoint
पुणे। सुकेश हेगड़े के 15 अंकों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने पुणेरी पल्टन को वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में 44-20 से पीट दिया। 
         
गुजरात ने जोन 'ए' के इस मैच में आधे समय तक 17-7 की बढ़त बना ली थी। गुजरात ने दूसरे हाफ में जहां 27 अंक बटोरे, वहीं पुणेरी की टीम अपने मैदान में खेलने के बावजूद 13 अंक ही बटोर पाई। 
        
पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुके गुजरात की 21 मैचों में यह 14वीं जीत है और उसके अब 82 अंक हो चुके हैं। पुणेरी की टीम भी प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। पुणे की 17 मैचों में यह पांचवीं हार है और उसके 63 अंक हैं। पुणेरी अभी तालिका में तीसरे स्थान पर है। 
        
गुजरात की जीत के हीरो रहे सुकेश, जिन्होंने 16 बार रेड में 15 अंक बटोर डाले। सुनील कुमार ने सात अंक निकाले। गुजरात ने अटैक से 22 अंक और डिफेन्स से 15 अंक जुटाए। गुजरात ने आलआउट से छह अंक भी लिए। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 7-0 से रौंदा