सम्बंधित जानकारी
- Pro Kabaddi League : अपने पहले मैच में पुणेरी पल्टन से भिड़ेगा हरियाणा स्टीलर्स
- प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 के लिए पुणेरी पल्टन का प्रमुख प्रायोजक बना फोर्स मोटर्स
- प्रो कबड्डी : 1 करोड़ से ज्यादा में बिके 2 खिलाड़ी
- प्रो कबड्डी लीग : डिफेंडर नितेश कुमार बने 'यूपी योद्धा' के नए कप्तान
- प्रो कबड्डी लीग में पिछली बार थे 6 करोड़पति, इस बार हैं 2 खिलाड़ी
Pro Kabaddi League : गुजरात फॉर्चून की पीकेएल सात में जीत से शुरुआत
हैदराबाद। कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात फॉर्चून जाइन्ट्स ने रविवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 42-24 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सत्र का शानदार आगाज किया।
सुनील कुमार ने अच्छा खेल दिखाया तथा टैकल में छह अंक बनाए। दूसरी तरफ बेंगलुरु के स्टार रेडर पवन सहरावत की गुजरात के मजबूत रक्षण के सामने नहीं चली। पवन ने दूसरे हाफ में एक सुपर रेड सहित 8 अंक बनाए लेकिन उन्होंने अधिकतर समय (21 मिनट) बेंच पर बिताए, जिसका गुजरात ने पूरा फायदा उठाया।
मैच के 24वें मिनट में गुजरात 25-14 से आगे था। पवन ने यहां पर सुपर रेड से स्कोर 25-18 किया लेकिन गुजरात ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत किया जिसके बाद बेंगलुरु आखिर तक वापसी नहीं कर पाया।
एक अन्य मुकाबले में तमिल टीम ने तेलुगू टाइटंस को 39-26 से पराजित किया। तेलुगू टीम को इस तरह लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
