सम्बंधित जानकारी
- पिंक पैंथर्स के कैप्टन कूल अनूप कुमार ने कबड्डी से लिया संन्यास
- प्रो कबड्डी लीग में पुणे की हरियाणा पर 2 अंकों से रोमांचक जीत
- प्रो कबड्डी लीग 2018 : टाइटंस ने गत चैंपियन पटना को 35-31 और पुणेरी पल्टन ने पिंक पैंथर्स को 29-25 से मात दी
- प्रो कबड्डी में रिशांक देवाडिगा को यूपी योद्धा की कमान सौंपी
- वीवो प्रो कबड्डी लीग : पटना पाइरेट्स की नई जर्सी लांच, खिताब बचाने का दावा
प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु से 40-40 से रोमांचक टाई खेला
पंचकुला। पटना पाइरेट्स ने 20 सेकेंड से भी कम समय में तीन अंक हासिल कर बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मैच में बेंगलुरु बुल्स से 40-40 से टाई खेला।
विकास जगलान पटना के लिए नायक रहे, जिन्होंने एक टैकल और दो रेड अंक जुटाकर टीम को हार से बचाया।
परदीप नारवाल पटना पाइरेट्स के लिए 17 अंक हासिल कर शीर्ष स्कोरर रहे। बेंगलुरु बुल्स के लिए रोहित कुमार ने 16 अंक जुटाए जबकि महेंदर को डिफेंस में पांच अंक मिले।
पटना पाइरेट्स अब भी प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है जबकि बेंगलुरु बुल्स पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।
(भाषा) फोटो साभार ट्विटर
(भाषा) फोटो साभार ट्विटर
