मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Khushbir Kaur
Written By
Last Updated :गोल्ड कोस्ट , सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (12:41 IST)

CWG 2018 : खुशबीर पैदल चाल में चौथे, मनीष 6ठे स्थान पर

CWG 2018 : खुशबीर पैदल चाल में चौथे, मनीष 6ठे स्थान पर - Khushbir Kaur
गोल्ड कोस्ट। भारत की रेस वॉकर खुशबीर कौर राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में चौथे और मनीष सिंह 6ठे स्थान पर रहे जबकि पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के डेन बर्ड स्मिथ ने खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। खुशबीर ने 1.39.21 सेकंड का समय निकाला, जो स्वर्ण पदक विजेता जेमिम मोंटेग से 6.31 सेकंड पीछे था।
 
 
खेत में मजदूरी, वेटर और टूरिस्ट गाइड का काम करने वाले मनीष ने 1.22.22 सेकंड का समय निकाला। वे अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 6ठे स्थान पर रहे। रियो ओलंपिक में 13वें स्थान पर रहे मनीष को रेस के दौरान अनुशासन संबंधी मसले को लेकर पीला कार्ड भी मिला। उसने उस समय लाइनअप छोड़ दिया था, जब कॉलअप हो रहा था।
 
स्वर्ण पदक रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बर्ड स्मिथ को मिला जिसने खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। उसने 1.19.34 सेकंड का समय निकालकर अपने हमवतन जेराड टालेंट का 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया 1.22.18 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी के टी. इरफान 13वें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सौम्या बेबी 6 किलोमीटर के बाद अयोग्य करार दी गई। (भाषा)