सम्बंधित जानकारी
- नडाल और फेडरर की इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत
- सिद्धार्थ सोनी स्मृति टे.टे. में सिया और लक्ष्या को खिताबी सफलता
- राओनिक और थिएम इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे
- फेडरर और नडाल इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में, सेमीफाइनल में हो सकती है एक-दूसरे से भिड़ंत
- वीनस विलियम्स बीएनपी ओपन के क्वार्टर फाइनल में, जोकोविच और ओसाका हुए बाहर
बिनाका इंडियन वेल्स के फाइनल में कर्बर से भिड़ेंगी
इंडियन वेल्स (अमेरिका)। कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी बिनाका एंद्रीस्कू ने इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए के सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां 6ठी वरीयता एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-4 से शिकस्त दी।
फाइनल में उनका सामना जर्मनी की विम्बलडन चैंपियन एंजलिक कर्बर से होगा जिन्होंने बेलिंडा बेनसिच के लगातार 12 मैच जीतने का क्रम तोड़ा। 8वी रैंकिंग वाली कर्बर ने स्विट्जरलैंड की 22 साल की बेलिंडा को आसानी से 6-4, 6-2 से हराया।
इस हार से पहले बेलिंडा ने जो 12 जीत दर्ज की उसमें से 6 जीत शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ हासिल की है जिसमें चौथे दौर में इंडियन वेल्स की गत चैंपियन और दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी नाओमी ओसाका पर 6-3, 6-1 की जीत भी शामिल है। (भाषा)
