1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Haryana Government

हरियाणा सरकार देगी स्वर्ण पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रुपए

Haryana Government
चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपए पुरस्कार राशि देने की रविवार को यहां घोषणा की। हरियाणा के खेलमंत्री अनिल विज ने यह घोषणा करते हुए राज्य के 22 पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी जिसमें 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक विजेता हैं।
 
 
रजत पदक विजेताओं को 75 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। निशानेबाजी में भारत के नई सनसनी अनीश भानवाल (15) और मनु भाकर (16) भी हरियाणा से आते हैं।
 
विज ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है, उन्होंने देश और राज्य को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 38 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था तथा राज्य सरकार हर स्वर्ण पदक विजेता को श्रेणी ए, रजत पदक विजेता को श्रेणी बी और कांस्य पदक विजेता को श्रेणी सी वर्ग में नौकरी देगी। (भाषा)
अगला लेख
CWG 2018 : गोल्ड कोस्ट को भावुक विदाई, बर्मिंघम में फिर मिलेंगे