सम्बंधित जानकारी
- हार्दिक पांड्या की वापसी से संतुलित हुई टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी नई शुरुआत
- डेविस विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में भारत 0-2 से पिछड़ा
- वसीम जाफर ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास
- विराट कोहली जैसे बड़े बल्लेबाज को भी आउट कर सकता है पोरेल : अरुण लाल
- मेरे वजन वर्ग के सभी दावेदार मजबूत प्रतिद्वंद्वी: साक्षी
भारत को आसान ड्रा, अगले डेविस कप मुकाबले में फिनलैंड से भिड़ेगा
नई दिल्ली। भारत को शुक्रवार को हुए ड्रा में डेविस कप विश्व ग्रुप एक मुकाबले के लिए सितंबर में फिनलैंड से भिड़ना है।
भारत को डेविस कप क्वालीफायर में क्रोएशिया से 1-3 से हार मिली थी जबकि फिनलैंड ने विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में मेक्सिको को 3-2 से हराया था। यह भारत के लिए आसान ड्रा होगा क्योंकि कोई भी फिनलैंड का एकल खिलाड़ी शीर्ष 100 में शामिल नहीं है।
भारतीय कप्तान रोहित राजपाल ने कहा, 'हां यह हमारे लिए आसान ड्रा है। लेकिन डेविस कप विश्व ग्रुप में कोई भी टीम आसान नहीं है। हमारे पास तैयारी के लिए काफी समय है, मुझे पूर भरोसा है कि हम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगे।’ इस मुकाबले का विजेता डेविस कप क्वालीफायर में पहुंच जाएगा। (भाषा)
