सम्बंधित जानकारी
- पहलवान बजरंग पद्म पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित
- बजरंग पुनिया ने बुल्गारिया में जीता स्वर्ण पदक अभिनंदन वर्धमान को समर्पित किया
- चौथी प्रो कुश्ती लीग के पहले दिन उतरेंगे विनेश और बजरंग
- कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य को रजत में बदलने की खुशी है : बजरंग
- बजरंग विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास बनाने से चूके, रजत से करना पड़ा संतोष
Bajrang Punia। पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद कुश्ती संघ ने बजरंग को दिया 6 लाख 75 हजार का
नई दिल्ली। देश के जाने-माने पहलवान और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले बजरंग पुनिया को सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने उन्हें 6 लाख 75 हजार रुपए देकर सम्मानित किया।
यह राशि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवानों के लिए अनुबंध प्रणाली के तहत बजरंग को दी है। उसी के तहत भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें 6 लाख 75 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। बृजभूषण ने बजरंग को पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सोमवार को बजरंग 2020 ओलंपिक को लेकर भारत के पास पदक जीतने की सबसे बड़ी उम्मीद है।
इस मौके पर दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ओलंपियन जयप्रकाश पहलवान भी उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय कुश्ती संघ ने ग्रेड प्रणाली के तहत खिलाड़ियों की सहायता करने का काम किया है जिसमें स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को पूजा ढांडा के साथ 30 लाख रुपए की राशि के शीर्ष ग्रेड 'ए' अनुबंध में शामिल किया गया था।
इस मौके पर दंगल गुरु अर्जुन पुरस्कार विजेता इंदौर के पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई ने बजरंग की तारीफ करते हुए कहा कि बजरंग ने कुश्ती में दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। इस समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर, द्रोणाचार्य महावीर प्रसाद, कुश्ती कोच नरेंद्र, भारतीय सेना के कर्मा पहलवान, अंतरराष्ट्रीय रैफरी नवल किशोर, राजेन्द्र गर्ग, रेलवे के कोच परमजीत यादव और कई गणमान्य खिलाड़ी मौजूद थे। (वार्ता)
