1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Asian games archery

एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष तीरंदाजी कम्पाउंड टीम क्वार्टर फाइनल में

Asian games
जकार्ता। गत विजेता भारत रविवार को एशियाई खेलों में प्री-क्वार्टर फाइनल में कतर को 227-213 से हराकर पुरुष तीरंदाजी कम्पाउंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।
 
अभिषेक वर्मा, अमन सैनी और रजत चौहान की टीम ने सभी चार सेट जीते। हालांकि दूसरा और तीसरा सेट काफी करीबी था जिसमें स्कोर क्रमश: 65-55 और 56-54 थे।
 
अभिषेक और चौहान पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले टीम में शामिल थे। भारत क्वार्टर फाइनल में अब फिलीपीन से भिड़ेगा। (भाषा) 
अगला लेख
फवाद मिर्जा का कमाल, भारत को घुड़सवारी में दो रजत