सम्बंधित जानकारी
- Surya grahan 2023 : क्या होता है खग्रास सूर्य ग्रहण?
- ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में दिखा 2023 का पहला सूर्यग्रहण (Live Updates)
- Solar Eclipse 2023 : 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण कब,कहां,कितनी बजे,किस पर होगा क्या असर, क्या करें, क्या न करें
- इस बार दिखाई देगा 'हाइब्रिड सूर्यग्रहण', जानें कैसे होता है सूर्य ग्रहण
- सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा, जानिए लिस्ट
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए?
Solar Eclipse in 2023 in Hindi: जहां भी सूर्य ग्रहण दिखाई देता है वहां उसका ज्यादा प्रभाव होता है और वहां सूतक काल भी मान्य होता है, परंतु जहां पर सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां पर उसका ज्यादा प्रभाव नहीं होता है फिर भी कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार सुबह करीब 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।
ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय:-
- ग्रहण के तुरंत बाद घर की साफ सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
- ग्रहण की समाप्ति के गंगा स्नान या औषधि स्नान करना चाहिए।
- ग्रहण के बाद भगवान की मूर्तियों को भी जल से स्नान आदि कराकर शुद्ध करना चाहिए।
- ग्रहण काल के बाद गरीब या किसी ब्राह्मण को दान देना चाहिए।
- कांसे की कटोरी में घी भरकर तांबे का सिक्का डालकर अपना मुंह देखकर दान करने से लाभ मिलेगा।
- ग्रहण के बाद पानी में तुलसीदल डालकर ही जल पीना चाहिए।
- ग्रहण के बाद शुद्ध ताजा भोजन बनाकर ही खाना चाहिए।
- ग्रहण के स्पर्श से पूर्व ही दूध, दही, घी, अचार, चटनी, मुरब्बा, जैसी भोज्य सामग्री में कुशा अथवा तुलसीदल रख देना चाहिए।
