Tue, 16 Jun 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Ujjain Simhastha 2016, Ujjain, Ujjain Kumbh

उज्जैन का सिंहस्थ महिला सशक्तीकरण को भी समर्पित

Ujjain Simhastha 2016
भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में हो रहा सिंहस्थ महिला सशक्तीकरण के लिए भी समर्पित है। 
इससे पहले हुए मेलों में महिला साधु-संतों के लिए इतने पंडाल नहीं थे जितने इस बार देखने को मिल रहे हैं।
शिप्रा नदी के भेरूगढ़ पुल के पास एक पंडाल सिर्फ महिलाओं के लिए ही बनाया गया है। यहां  योगनंदनम नारी शक्तिपीठ उज्जैन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को  महिलाओं को बता रहा है।
 
शक्तिपीठ प्रमुख सुनीता बागड़े के मुताबिक पंडाल में सिर्फ महिलाओं को ही प्रवेश दिया जा रहा  है। महिलाओं के उत्थान के सरकार के प्रबंधों की जानकारी भी योग शिविर में दी जा रही है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शक्तिपीठ के पंडाल आश्रम में 400 से 500 महिला श्रद्धालुओं को हर रोज योग और पंडिताई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को संस्कृत भाषा की मौलिकता और धर्माचार्य मंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था प्रमुख का कहना है कि यह प्रयास देश में महिला पंडितों की कमी को पूरा करने का है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
आज जिनका जन्मदिन है (17.5.2016)