सम्बंधित जानकारी
- सिखों के तीसरे गुरु, गुरु अमरदास जी का जीवन परिचय
- Guru Arjan Dev : सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव का शहादत दिवस
- Guru Hargobind Singh : गुरु हरगोविंद सिंह महाराज का जीवन दर्शन
- रोचक प्रसंग : जब गुरु हरगोविंद सिंह जी ने पाइंदे खां को धूल चटाई
- Thoughts by Guru Tegh Bahadur : आज भी प्रासंगिक हैं गुरु तेगबहादुर सिंह के ये प्रेरणादायी विचार
सिखों के 7वें गुरु, गुरु हर राय सिंह जी की पुण्यतिथि
सिखों के 7वें गुरु, गुरु हर राय सिंह जी के बारे में 10 बातें
* गुरु हर राय सिखों के 7वें गुरु थे।
* गुरु हर राय जी का जन्म पंजाब में हुआ था।
* गुरु हर राय जी, बाबा गुरु दित्ता एवं माता निहाल कौर के पुत्र थे।
* सिखों के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह जी को जब इस बात का आभास हो गया कि अब उनका अंतिम समय निकट आने वाला है तो उन्होंने अपने पौत्र को गद्दी सौंप दी यानी अपने पोते हर राय जी को 'सप्तम् नानक' के रूप में घोषित किया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 14 वर्ष की थी।
* गुरु हर राय जी का विवाह किशन कौर जी के साथ हुआ था।
* गुरु हर राय जी के दो पुत्र थे। राम राय और हरकिशन सिंह जी (गुरु) थे।
* गुरु हर राय सिंह जी शांत स्वभाव के थे, उनका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करता था।
* एक बार मुगल शासक औरंगजेब के भाई दारा शिकोह किसी अनजान बीमारी से ग्रस्त हुआ, तब गुरु हर राय जी ने उनकी मदद की और उसे मौत के मुंह से बचा लिया था।
* गुरु हर राय जी की मृत्यु सन् 1661 ई. में कीरतपुर साहिब में कार्तिक वदी नवमी को हुई थी।
* वह आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी महापुरुष होने के साथ एक कुशल योद्धा भी थे।
- राजश्री कासलीवाल
