सम्बंधित जानकारी
- सावन मास में पूरे समय जपते रहें यह छोटे-छोटे मंत्र, मिलेगा शिव पूजन का सारा पुण्य
- शिव शंकर को फूल चढ़ाने से पहले इसे पढ़ें, कहीं आप गलती तो नहीं कर रहे, जानिए सही विधि
- अत्यंत शुभ, छोटे और सरल हैं यह 15 मंत्र, श्रावण मास में शिव को करते हैं प्रसन्न
- भगवान शिव के रुद्राभिषेक के यह 18 आश्चर्यजनक लाभ आप नहीं जानते हैं
- श्रावण में बिल्वपत्र चढ़ा रहे हैं तो यह मंत्र याद कर लें, मिलेगा अक्षय पुण्य
श्रावण मास में जपें 3 कृष्ण मंत्र और 3 शिव मंत्र, हर तरह के संकट का होगा अंत
श्रावण माह में भगवान शिवजी की आराधना का विशेष महत्व है, साथ ही श्रावण माह में नंदलाल भगवान श्रीकृष्ण की आराधना भी अत्यधिक फल देती है। आप श्रावण माह में निम्न मंत्र की श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी से श्रावण की पूर्णिमा तक 1 माला रोज करते हैं, तो मंत्र सिद्ध हो जाता है, साथ ही भगवान की अनन्य कृपा भी प्राप्त होती है।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ देवकीनन्दनाय नम:
ॐ परमात्मने नम:
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए-
ॐ शिवाय नम:
ॐ महाकालाय नम:
ॐ अंगारेश्वराय नम:
गायत्री मंत्र का भी श्रावण मास में मंत्र जप करना चाहिए।
श्रावण माह में महामृत्युंजय जाप करने से शारीरिक, मानसिक व तांत्रिक परेशानी तथा किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
