सम्बंधित जानकारी
- महादेव के 10 शुभ प्रतीक और उनका महत्व
- आधुनिक श्रवण कुमार बना राहुल, दादा-दादी को कंधे पर उठाकर लाया कांवड़
- प्रथम महाकाल सवारी कब निकलेगी, क्या होगा पालकी का मार्ग
- Sawan 2023 : सावन मास में इस बार 2 शिवरात्रियों का महासंयोग, जाने पूजा के मुहूर्त
- Sawan 2023 : श्रावण माह के पहले सोमवार के दिन क्या करें?
सावन में 8 सोमवार के 8 उपाय, सभी संकटों से मुक्ति पाएं
Sawan somvar par kya karna chahie : इस बार श्रावण माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 4 जुलाई 2023 मंगलवार को होगा और 31 जुलाई 2023 तक चलेगा। यानी कुल 59 दिन रहेंगे जिसमें 8 सोमवार रहेंगे। इन 8 सोमवार को करें शिवजी को प्रसन्न करने के लिए मात्र 8 उपाय।
सावन सोमवार 2023 की लिस्ट:-
- सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को रहेगा।
- सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को रहेगा।
- सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को रहेगा। (अधिकमास)
- सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई को रहेगा। (अधिकमास)
- सावन का पांचवां सोमवार 7 अगस्त को रहेगा। (अधिकमास)
- सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त हो रहेगा। (अधिकमास)
- सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त को रहेगा।
- सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त को रहेगा।
- वन सोमवार को आप भगवान शिव को चावल के मात्र 4 दाने भी पूरे मनोभाव से अर्पित करेंगे तो वे प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।
- सावन में एक आंकड़ा, एक धतूरा, एक बेर, एक संतरा भी शिव जी प्रसन्न कर सकता है।
- सोमवार के दिन यदि 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र जाप करते हुए दूध, दही, शकर, घी, शहद, गन्न का रस आदि श्रद्धानुसार अर्पित करके शिव जी से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है।
- भोलेनाथ मात्र एक कलश शीतल जलधारा से प्रसन्न हो जाते हैं।
- यदि शिव जी संपूर्ण भाव से एक बिल्वपत्र भी चढ़ाया जाए तो मनचाहा वरदान मिलता है।
- रात्रि को शिव मंदिर में घी का एक दीपक जलाकर आ जाएं, आपके सारे संकट मिट जाएंगे।
- शिवलिंग का पंचामृत या रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर मन शांत होता है।
- सोमवार को व्रत रखकर महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
