सम्बंधित जानकारी
- Shradha paksha 2023: श्राद्ध पितृ पक्ष में पंचबलि क्या है, क्यों करते हैं ये कर्म
- shradhh paksh 2023: पितृ पक्ष से संबंधित संपूर्ण जानकारी, जानें एक क्लिक पर
- Pitru Paksha 2023: श्राद्ध में वर्जित हैं ये 10 कार्य, करेंगे तो पितर हो जाएंगे नाराज
- Pitru Paksha 2023: श्राद्धकर्म करते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान
- Indira ekadashi : इंदिरा एकादशी व्रत 2023 कब है, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Shraddha 2023: श्राद्ध पक्ष में क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदना चाहिए
Shraddha Paksha: 29 सितंबर 2023 से पितृ श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो गए हैं जो 14 अक्टूबर 2023 तक चलेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। क्या खाना और क्या नहीं खाना इस पर भी ध्यान रखा जाता है। इस दौरान क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदना चाहिए यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। आओ जानते हैं।
श्राद्ध पक्ष में क्या खरीद सकते हैं:-
- पूजा और हवन की सामग्री खरीद सकते हैं।
- किसी को दान देने की वस्तुएं खरीद सकते हैं।
- बहुत जरूरी सामान खरीद सकते हैं।
- किराने का सामान खरीद सकते हैं।
पितृ पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए:-
- सरसों तेल भी नहीं खरीदते हैं, क्योंकि यह शनि का प्रतीक है। दान करने के लिए पहले से खरीदकर रखें।
- झाड़ू भी नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि यह माता लक्ष्मी का प्रतीक है। झाड़ू खरीदने से आपको धन हानि हो सकती है।
- नमक को भी तीक्ष्ण वस्तु माना गया है इसलिए इसे भी नहीं खरीदना चाहिए। दान करने के लिए पहले से खरीदकर रखें।
- पितृपक्ष में सरसों का तेल, झाडू और नमक खरीदते हैं तो इससे त्रिदोष लगता है।
- पितृ पक्ष के दौरान नए वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए और ना ही पहनना चाहिए, इससे पितृ दोष लगता है। दान करने के लिए पहले से खरीदकर रखें।
- इस दौरान इत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही खरीदना चाहिए।
- इस दौरान किसी भी तरह के सौंदर्य साधन का उपयोग करना और खरीदना वजित है।
- श्राद्ध पक्ष के दौरान साबुन, शैम्पू या किसी भी प्रकार का तेल का उपयोग न करें और न ही खरीदें।
- मान्यता अनुसार पितृ पक्ष में आप घर और जमीन खरीदते हैं तो आपको उससे सुख की प्राप्ति नहीं होगी।
- पितृ पक्ष के दौरान लोहे का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- श्राद्ध पक्ष में सोना, चांदी या अन्य चीजों की खरीदारी की भी मनाही है।
