सम्बंधित जानकारी
- श्राद्ध पर्व के 8 वें दिन बरसते हैं गजलक्ष्मी के आशीर्वाद, आजमाएं यह उपाय
- काम की बातें : श्राद्ध पक्ष में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
- श्राद्ध पक्ष में ना करें ऐसे काम : जानिए श्राद्ध में क्या पकाएं, क्या न पकाएं
- Pitru Paksha 2021: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 20 काम
- श्राद्ध पक्ष : सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा
पितृपक्ष 2021 : 10 काम की बातें
Pitru Paksha 2021
इन दिनों श्राद्ध पर्व चला रहा है और पितृपक्ष के 16 दिन हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं। मान्यता है कि हमारे द्वारा शुद्ध मन से किया गया तर्पण उन्हें तृप्ति प्रदान करता है और वे हमें पवित्र आशीष प्रदान करते हैं।
आइए जानते हैं 10 खास काम की बातें, जो आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
1. श्राद्ध करने के लिए तर्पण में दूध, तिल, कुशा, पुष्प, गंध मिश्रित जल से पितरों को तृप्त किया जाता है।
2. ब्राह्मणों को भोजन और पिण्ड दान से के जरिए पितरों को भोजन दिया जाता है। ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद दक्षिणा दी जाती है।
3. श्राद्ध में गंगाजल, दूध, शहद, दौहित्र (पुत्री की संतान), कुश और तिल चीजों को जरूर सम्मिलित करें।
4. इस दिन अगर आपके घर में कोई भिखारी आ जाए तो उसे भी आदरपूर्वक भोजन कराना चाहिए।श्राद्ध करने की सबसे सरल विधि, यह 16 बातें जरूर जानिए... #ShradhPaksha #PitraPaksha pic.twitter.com/rgqaR3XFtq
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) September 24, 2021
5. पितरों के श्राद्ध के दिन गाय और कौए के लिए भी भोजन निकालना चाहिए।
6. तुलसी का प्रयोग सर्वाधिक करें। तुलसी की गंध पितरों के लिए शांतिदायक होती है।
7. पितृ पक्ष में भोजन करने वाले ब्राह्मण के लिए भी नियम है कि श्राद्ध का अन्न ग्रहण करने के बाद कुछ न खाएं।
8. श्राद्ध के दिन गाय, मछली, कुत्ता, कौआ, भिक्षुक और चींटी इन्हें आहार देने का अवसर आए तो उसे न चूकें।
9. सुनिश्चित कुतप काल में धूप देकर पितरों को तृप्त करें।
10. जल का तर्पण करने से पितरों की प्यास बुझती है।
