सम्बंधित जानकारी
- Maha shivratri 2020 : कैसे करें महाशिवरात्रि पूजन, जानिए शिवपुराण के अनुसार
- महा शिवरात्रि 2020 : यह शिवरात्रि है बहुत खास, जानिए इसका राज, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
- महाशिवरात्रि कब है : जानिए Mahashivratri 2020 के शुभ मुहूर्त
- Mahashivratri 2020 : बिल्वपत्र पर यह जानकारी आपको चौंका देगी
- महाशिवरात्रि 2020 : भोलेनाथ के 13 प्रतीक अचरज में डाल देंगे आपको
Maha Shivratri 2020 : आपकी राशि के लिए कौन सा रुद्राभिषेक शुभ है
अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है़ स्नान करना या कराना। रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक।
भगवान शिव को रुद्र कहा गया है और उनका रूप शिवलिंग में देखा जाता है। इसका अर्थ हुआ शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों के द्वारा अभिषेक करना।
अभिषेक के कई रूप तथा प्रकार होते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है रुद्राभिषेक करना या फिर श्रेष्ठ ब्राह्मण विद्वानों के द्वारा करवाना। अपनी जटा में गंगा को धारण करने से भगवान शिव को जलधाराप्रिय माना गया है।
जानिए किस धारा का अभिषेक शुभ है आपकी राशि के लिए....
कैसे करें अपनी राशि अनुसार रुद्राभिषेक -
1. मेष- शहद और गन्ने का रस
2. वृष- दूध ,दही
3. मिथुन- दूर्वा मिश्रित जल से
4. कर्क- दूध, शहद
5. सिंह- शहद, गन्ने के रस से
6. कन्या- दूर्वा मिश्रित दही से
7. तुला- दूध, दही
8. वृश्चिक- गन्ने का रस, शहद, दूध
9. धनु- दूध, शहद
10. मकर- गंगा जल में गुड़ डाल कर मीठे रस से
11. कुंभ- दही और शकर से
12. मीन- दूध, शहद, गन्ने का रस
