सम्बंधित जानकारी
- महाशिवरात्रि पर्व पर कोई पूजा-पाठ नहीं कर सकते हैं तो ऐसे करें भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना
- इन 10 तरह के अभिषेक से पूरी होती है 10 तरह की मनोकामनाएं... महाशिवरात्रि पर न भूलें यह प्रयोग
- शिवरात्रि पर जब चढ़ाएं बिल्वपत्र तो पहले पढ़ें यह पौराणिक मंत्र, मिलेगा 1 करोड़ कन्यादान का पुण्य फल
- महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव को प्रसन्न, जानिए कैसे करें पूजा
- बहुत खास हैं भगवान शिव की ये 13 बातें, जानिए शुभ प्रतीकों का राज
महाशिवरात्रि पर 3 कृष्ण मंत्र और 3 शिव मंत्र, करेंगे हर विपदा का अंत
महाशिवरात्रि पर भगवान शिवजी की आराधना का विशेष महत्व है, साथ ही महाशिवरात्रि पर नंदलाल भगवान श्रीकृष्ण की आराधना भी अत्यधिक फल देती है। आप महाशिवरात्रि पर निम्न मंत्र की सिर्फ 1 माला करते हैं, तो मंत्र सिद्ध हो जाता है, साथ ही भगवान की अनन्य कृपा भी प्राप्त होती है।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ देवकीनन्दनाय नम:
ॐ परमात्मने नम:
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए-
ॐ शिवाय नम:
ॐ महाकालाय नम:
ॐ अंगारेश्वराय नम:
गायत्री मंत्र का भी महाशिवरात्रि पर मंत्र जप करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय जाप करने से शारीरिक, मानसिक व तांत्रिक परेशानी तथा किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
अगला लेख
