सम्बंधित जानकारी
- शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा, चंद्रमा की महत्ता और पौराणिक कथा का संपूर्ण वर्णन
- शरद पूर्णिमा पर करिए ये 5 उपाय, पूरे साल बरसेगा धन
- शरद पूर्णिमा का देवी लक्ष्मी से क्या है संबंध, जानिए शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
- जानिए क्या है शरद पूर्णिमा और श्रीकृष्ण का रहस्यमयी संबंध
- शरद पूर्णिमा का चांद क्यों माना जाता है इतना महत्वपूर्ण
शरद पूर्णिमा के दिन कभी ना करें ये काम
जानिए कौन से काम इस दिन माने जाते हैं वर्जित
Full Moon
Do not do these things on Sharad Purnima: आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है। कुछ ऐसे काम हैं जो इस दिन ना करने की सलाह दी जाती है। आइये जानते हैं कि शरद पूर्णिमा पर कौनसे वर्जित कार्य करने से हो सकता है नुकसान।
Highlights:
- शरद पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए
- शरद पूर्णिमा के नियम
- शरद पूर्णिमा 2024
शरद पूर्णिमा पर ये 10 काम कभी ना करें :
1. तामसिक भोजन : इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे मांस, मटन, चिकन या मसालेदार भोजन, लहसुन, प्याज आदि।
2. शराब : इस दिन किसी भी हालत में आप शराब ना पिएं क्योंकि इस दिन शराब का दिमाग पर बहुत गहरा असर होता है। इससे शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं।
4. भावना : जिन्हें मंदाग्नि रोग होता है या जिनके पेट में चय-उपचय की क्रिया शिथिल होती है, तब अक्सर सुनने में आता है कि ऐसे व्यक्ति भोजन करने के बाद नशा जैसा महसूस करते हैं और नशे में न्यूरॉन सेल्स शिथिल हो जाते हैं जिससे दिमाग का नियंत्रण शरीर पर कम, भावनाओं पर ज्यादा केंद्रित हो जाता है। अत: भावनाओं में बहें नहीं खुद पर नियंत्रण रखकर व्रत करें।
5. स्वच्छ जल : चांद का धरती के जल से संबंध है। जब पूर्णिमा आती है तो समुद्र में ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है, क्योंकि चंद्रमा समुद्र के जल को ऊपर की ओर खींचता है। मानव के शरीर में भी लगभग 85 प्रतिशत जल रहता है। पूर्णिमा के दिन इस जल की गति और गुण बदल जाते हैं। अत: इस दिन जल की मात्रा और उसकी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
6. लेन-देन : इस दिन धन का लेन-देन आपको आर्थिक संकट में डाल सकता है। अत: आप किसी भी प्रकार से धन का लेन देन न करें।
7. काले रंग से बचें : इस दिन काले रंग का प्रयोग न करें और ना ही नकारात्मक बातें सोचे।
8. शाम को दान न करें : इस दिन सूर्यास्त के बाद दान न करें। कहते हैं कि ऐसे करने से घर में गरीबी आती है।
9. बालों में कंघी न करें : मान्यता अनुसार महिलाएं इस दिन सूर्यास्त के बाद बालों में कंघी न करें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
10. महिला संग शयन न करें : इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें अर्थात महिला संग शयन न करें।
ALSO READ: शरद पूर्णिमा पर करिए ये 5 उपाय, पूरे साल बरसेगा धन
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
