1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. ज्योतिष
  4. remedy for love astrology

Astrology Remedies for Love: गुरुवार को 5 इन खास उपायों से मिलेगी आपको प्यार में सफलता

What is true love
Love remedies
 

प्यार वो एक खास एहसास है जो आपकी जिंदगी बदल सकता है, जिसका एहसास उन्हीं को होता है जो किसी से सच्चा प्यार करते है। अगर आप भी किसी से सच्चा प्यार यानी ट्रू लव करते हैं तो ये 5 खास उपाय आपके लिए ही है।

गुरुवार के दिन इन खास उपाय को आजमाएं और पाएं अपने प्यार में सलफता- 
 
1. कन्या अधिकतर अपने हाथों में हरी चूडियां तथा प्रत्येक गुरुवार को पीले और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें।
 
2. भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो के सम्मुख शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन 'ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र की 3 माला स्फटिक की माला से जप करें और 3 महीने तक हर गुरुवार को मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।
 
3. यदि आप किसी को अपना बनाना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करें, माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं व प्रेम में सफलता की मनोकामना मांगें।
 
4. गुरुवार के दिन कृष्ण मंदिर में बांसुरी और पान अर्पण से प्रेम की प्राप्ति होती है।
 
5. मनचाहे प्रेम विवाह के लिए भगवान श्री कृष्ण के राधा जी के साथ प्रेममय स्वरूप का ध्यान करें।

अगला लेख
मकर संक्रांति 2021 : इस Makar Sankranti पर आपकी राशि का दान क्या है