Republic day Poem : अपना वतन जान से प्यारा
Republic Day Poem
गणतंत्र दिवस 2021 पर कविता
अपना वतन जान से प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
गंगा यमुना सरस्वती जैसी
पावन नदियों की बहती धारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता
जिसके गुण गाता है संसार सारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
सब आजाद रहे सबको अधिकार मिले
यही हमारे संविधान का नारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
अपना वतन जान से प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा।
