1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. पौराणिक कथाएं
  4. Holi Mythological Story

होली विशेष : श्रीकृष्ण और पूतना की पौराणिक कथा

Holi Mythological Story
पुराणों के अनुसार होली की कई कथाएं प्रचलित है। उनमें एक कथा है श्रीकृष्ण और राक्षसी पूतना की। 
 
पौराणिक कथा के अनुसार कंस ने वासुदेव से राज्य छीन कर देवकी को भी कारावास में डाल दिया था। तभी एक आकाशवाणी हुई, जिसमें कहा गया 'देवकी की आठवीं संतान के हाथों कंस का विनाश होगा।' 
 
यह आकाशवाणी सुनकर कंस विचलित हो गया और उसने एक-एक करके देवकी की सातों संतानों को कारागार में ही मार डाला। आठवां पुत्र श्रीकृष्ण हुआ। पर जब श्रीकृष्ण के गोकुल में होने का पता कंस को चला तो उसने पुतना नामक राक्षसी को कृष्ण को मारने के लिए भेज दिया। लेकिन कृष्ण ने पूतना का ही वध कर दिया। तभी से होली पर्व मनाने की मान्यता शुरू हुई।