सम्बंधित जानकारी
- Kaal Bhairav जयंती पर पढ़ें भैरव जी के 108 पावन नाम, खुल जाएगा भाग्य
- शनि ग्रह के देवता भैरव, जानिए कैसे होगा उपाय
- 7 दिसंबर को Kaal Bhairav Jayanti, इन 10 उपायों से प्रसन्न होंगे काल भैरव
- काल भैरव अष्टमी : जानिए 16 रहस्य और पाएं संकटों से मुक्ति
- Kalashtami katha 2020 : कालाष्टमी व्रत की प्रामाणिक और पौराणिक कथा
भैरव अष्टमी : 5 खास पाताल भैरव मंदिर
देशभर में कई जगहों पर पाताल भैरव नाम से कई मंदिर है। उन्हीं मंदिरों में से खास 5 पाताल भैरव या भैरवी के मंदिर के बारे में जानिए रोचक जानकारी। हालांकि देश में और भी कई मंदिर हो सकते हैं परंतु उक्त मंदिरों की प्रसिद्धि ज्यादा है।
1.पाताल भैरव मंदिर, उज्जैन : उज्जैन के सिंहपुरी में आताल-पाताल भैरव का मंदिर है जो अष्ट भैरव मंदिरों में से एक है। पाताल भैरवी का यह मंदिर काल भैरव के मंदिर परिसर में मौजूद हैं जहां नीचे गुफा में प्रवेश करना होता है। एक मंदिर संभवत: महाकाल और हरसिद्धि के क्षेत्र में स्थिति है।
2.पाताल भैरव मंदिर, मथुरा : उत्तर प्रदेश में श्रीकृष्ण की नगरी में भी एक मंदिर पाताल भैरव और पाताल भैरवी का नाम से प्रसिद्ध है।
3.पाताल भैरव मंदिर नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में ही एक मंदिर पाताल भैरव के नाम से प्रसिद्ध है।
4.पाताल भैरव मंदिर देवघर : झारखंड के देवघर में भी एक मंदिर पाताल भैरव और पाताल भैरवी के नाम से प्रसिद्ध है।
5. पाताल भैरव मंदिर राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भूमि के नीचे करीब 16 फीट नीचे है पाताल भैरवी का मंदिर। संस्कारधानी ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में यह मंदिर धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है।
