सम्बंधित जानकारी
- MP : 14 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, ऐसे ले सकते हैं लाभ, पढ़ें पूरा शेड्यूल
- शिवभक्तों के लिए IRCTC लाया है ज्योतिर्लिंग दर्शन पैकेज, जानिए कैसे संपन्न होगी ये धार्मिक यात्रा
- बरसात के मौसम में सिलीगुड़ी की ये जगहें लगती हैं स्वर्ग से भी सुन्दर
- MP Tourism : सतपुड़ा के जंगल में छिपा है दुनिया का सबसे खूबसूरत गांव, स्विट्जरलैंड को भूल जाएंगे
- Poland tourist places: पोलैंड में घूमने लायक कौन-सी अच्छी जगहें हैं?
भगवान शिव की विशाल प्रतिमाएं जिनके दर्शन के लिए दुनिया के हर कोने से जाते हैं लोग
अगर आप भी हैं शिव भक्त हैं तो कीजिए महादेव की इन विशाल प्रतिमाओं का दर्शन
Tallest Lord Shiva Statues
Lord Shiva Statues (शिव जी की सबसे ऊंची मूर्तिया): हिंदू धर्म में भगवान शिव प्रमुख देवताओं में से एक माने जाते हैं। कई भक्त भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं और उनकी पूजा में लीन रहते हैं। भक्तों के लिए भगवान शिव काफी पूजनीय माने गए हैं। ऐसे में अधिकतर लोग भगवान शिव के मंदिर और बड़े-बड़े शिवालयों का दर्शन करने जाते हैं।
अगर आप भी भारत में मौजूद भगवान शिव के विशाल प्रतिमाओं का दर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको उन सभी जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर भगवान शिव की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं मौजूद है। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।
भगवान शिव की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं
विश्वास स्वरूपम
Vishwas Roopam, Nathdwara
भारत के राजस्थान राज्य के नाथद्वारा में 'विश्वास स्वरूपम' दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा का दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रतिमा 369 फीट ऊंची और 51 बीघा की पहाड़ी पर मौजूद है।
Adiyogi, Tamilnadu
इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित आदियोगी शिव प्रतिमा सभी विशाल शिव प्रतिमाओं में से एक है। जानकारी के मुताबिक इस सतगुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है और इसकी ऊंचाई 112 फिट है। यही नहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा स्टील की बनाई हुई है। आदियोगी कि इस शिव प्रतिमा का दर्शन करने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।
कर्नाटक में विशाल शिव प्रतिमा
Murundeswer, Karnataka
दुनिया भर की विशाल शिव प्रतिमाओं में से एक शिव प्रतिमा कर्नाटक के मुरुंदेश्वर क्षेत्र में बनी हुई है। इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 123 फिट है। यह प्रतिमा कंडुक गिरी पर्वत पर बनी हुई है। यही नहीं अरब सागर के तट पर बनी यह शिव प्रतिमा वाकई में देखने लायक है। यहां विदेश से भी लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं।
हर की पौड़ी पर शिव प्रतिमा
Har-ki-podi, Haridwar
उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर स्थित एक विशाल शिव प्रतिमा बनी हुई है। यह प्रतिमा खड़ी मुद्रा में है, जिसकी ऊंचाई 100 फीट के करीब है। गंगा किनारे पर बनी इस शिव प्रतिमा का दर्शन करने यहां कई भक्त रोजाना आते हैं।
गुजरात में है सोने का लेप वाली विशाल शिव प्रतिमा
Vadodhra, Gujrat
इसके अलावा भारत के गुजरात राज्य के वडोदरा शहर में 111 फीट ऊंचाई पर बनी शिव प्रतिमा पर सोने का लेप चढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह एक खूबसूरत शिव प्रतिमा है, जिसे बनाने में 12 करोड़ के लगभग पैसे लगे हैं।
