भगवान गणेशजी के 7 भाई और 3 बहनों के नाम
गणेशजी ने तीनों युग में जन्म लिया है और वे आगे कलयुग में भी जन्म लेंगे। धर्मशात्रों के अनुसार गणपति ने 64 अवतार लिए, लेकिन 12 अवतार प्रख्यात माने जाते हैं जिसकी पूजा की जाती है। अष्ट विनायक की भी प्रसिद्धि है। आओ जानते हैं मान्यता पर आधारित उनके भाई और बहनों के नाम।
गणेशजी के भाई-बहन :
1. गणेशजी के यूं तो कार्तिकेय ही एकमात्र भाई हैं जिन्हें सुब्रमण्यम, मुरुगन और स्कंद भी कहा जाता है। जब देवताओं में प्रथम होने की होड़ हुई तो कार्तिकेय धरती का चक्कर लगाकर जीत गए थे, लेकिन गणेशजी ने अपने माता-पिता की परिक्रमा करके ही यह सिद्ध कर दिया था कि वे ही प्रथम हैं। कहते हैं कि शिवपुत्र गणेश के भाई कार्तिकेय ने विवाह नहीं किया था।
2. कार्तिकेय के अलावा गणेशजी के अन्य भाइयों के नाम हैं- सुकेश, जलंधर, अयप्पा, भूमा, अंधक और खुजा।
3. उनकी एक बहन भी है। गणेशजी की बहन का नाम अशोक सुंदरी है।
4. अशोक सुंदरी के अलावा ज्योति (मां ज्वालादेवी) और मनसादेवी भी उनकी बहनें हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें