Tue, 7 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. समाचार
  4. Shirdi Latest News

इतालवी महिला ने सांईंबाबा मंदिर में दान दिया 28 लाख का सोने का मुकुट

Shirdi Latest News
शिर्डी (महाराष्ट्र)। इटली की एक महिला ने विश्वप्रसिद्ध शिर्डी के सांईंबाबा मंदिर में करीब 28  लाख रुपए मूल्य का सोने का मुकुट दान किया है। सांईं बाबा संस्थान के न्यासी सचिन तांबे ने  बताया कि सेलिनी डोलोरास उर्फ सांईं दुर्गा ने 855 ग्राम वजन वाला रत्नजड़ित सोने का मुकुट  दान किया है। 


 
तांबे ने बताया कि महिला पिछले 9 वर्षों से सांईं बाबा की अनन्य भक्त है और प्रत्येक माह  शिर्डी आती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले सेलिनी ने सोने में मढ़े 2 रुद्राक्ष दान में दिए थे।  इनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए थी।
 
इतालवी महिला ने बातचीत में कहा कि वे इटली में सांईं बाबा का भव्य मंदिर बनवाना चाहती  हैं। उन्होंने बाबा के आशीर्वाद के लिए प्रस्तावित मंदिर का नक्शा गुरुवार को सांईं बाबा की  प्रतिमा के चरणों में रखा। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
व्यक्तित्व या चरित्र के 7 प्रकार, जानिये एक रहस्यमयी ज्ञान