सम्बंधित जानकारी
- उन्नाव फिर शर्मसार, 3 युवकों ने की महिला से रेप की कोशिश, वायरल हुआ वीडियो
- मंदसौर घटना : शिवराज बोले- 'नरपिशाचों' को फांसी की सजा दिलाने की कोशिश करेंगे
- मौसम अपडेट : दिल्ली और उप्र सहित 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
- उत्तर प्रदेश में महिला ने बेटियों के साथ लगाई आग, तीन की मौत
- मानसून अपडेट : दिल्ली को छोड़कर सभी उत्तरी राज्यों में झमाझम बारिश
प्लास्टिक पर प्रतिबंध में चाहिए सबका सहयोग : योगी आदित्यनाथ
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 15 जुलाई से सूबे को प्लास्टिक मुक्त करने के काम में आम जनता का सहयोग मांगा है। योगी ने रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव के मंदिर में आयोजित वन महोत्सव में कहा कि उन्होंने 15 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। वे जनता से प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था के लिए सहयोग का आह्वान करते हैं।
उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक के कप, प्लेट, पॉलिथीन इत्यादि का प्रयोग न हो, यह सुनिश्चित कराने के लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने नीलगायों से फसलों को होने वाले नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि नीलगाय फसलों को उतना नुकसान नहीं पहुंचाती, जितना छुट्टा जानवर पहुंचाते हैं। हरदोई में एक प्रगतिशील किसान ने उन्हें बताया कि जो किसान अपने खेत में गाय के गोबर का छिड़काव करते हैं, उनके खेत को नीलगाय कभी नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। यह नीलगायों से फसल को बचाने का प्राकृतिक तरीका है।
योगी ने कार्यक्रम से पूर्व लोधेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महादेव को बहुत जल्द पर्यटन स्थल की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा भी करते कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद पर्यावरण सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में धार्मिक महत्व तथा औषधीय गुणों वाले 9 करोड़ पौधे एकसाथ लगाए जाएंगे और उनकी सुरक्षा भी की जाएगी। आप सभी एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण जितना बेहतर बनेगा उतना ही हम सब स्वस्थ रहेंगे, अन्यथा आज जिस प्रकार बारिश के मौसम में मानसून की हालत ठीक नहीं दिख रही है, आगे और संकट झेलना पड़ सकता है। (भाषा)
