मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yoga day in Delhi
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 21 जून 2017 (10:22 IST)

योग दिवस : दिल्ली में दिखा योग का उत्साह

योग दिवस : दिल्ली में दिखा योग का उत्साह - Yoga day in Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ आज तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तमाम पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर योग किया।
 
दिल्ली में सेंट्रल दिल्ली के खुले पार्कों, पूर्व नगर निगम पार्कों और विशाल उद्यानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 
केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, विजय गोयल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी योग कार्यक्रमों में शिरकत की। राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार राम नाथ कोविंद और वरिष्ठ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भी इस मौके पर योग करते दिखे। कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में बुजुर्ग और युवा रंग बिरंगे परिधानों में योग के आसन करते दिखे। 
 
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के तत्वाधान छह प्रमख मार्गों लोधी गार्डन, नेहरू प्लेस, तालकटोरा गार्डन और इंडिया गेट पर चिल्ड्रेन पार्क पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव पारित किया था। (भाषा)