1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Weather Updates, Bihar, Purnia, Cold

बिहार में पूर्णिया रहा सबसे ठंडा स्थान

Weather Updates
पटना। ​बिहार में आज पूर्णिया सबसे ठंडा स्थान रहा। न्यूनतम तापमान 4.9 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज बिहार के पूर्णिया जिले में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


पटना, गया और भागलपुर में आज न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4, 7.2 और 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान आज क्रमश: 23.6, 24.4, 23.4 और 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में धुंध छाए रहने के बाद सामान्य तौर पर आसमान के साफ रहने की संभावना है। (भाषा)
अगला लेख
राजस्थान की तीनों सीटों पर उपचुनाव में 63% से अधिक मतदान