1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Weather updates

Weather Update : दिल्ली में फिर सताएगी गर्मी, पारा 40 पार जाने का अनुमान

Weather Alert
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने और गुरुवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल इस समय का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अगला लेख
अब NCP नेता फहमीदा हसन ने मांगी पीएम आवास के सामने हनुमान चालीसा पाठ की इजाजत, बताई ये वजह