सम्बंधित जानकारी
- उत्तर भारत में गर्मी का कहर, इन राज्यों में Heat Wave का अलर्ट
- मौसम विभाग की भविष्यवाणी, IMD ने बताया इस साल कितने बरसेंगे बादल
- Weather Update : कई स्थानों पर गर्मी से राहत, कहीं लू ने बढ़ाई आफत, यहां बारिश का अलर्ट
- Weather update : दिल्ली व जम्मू क्षेत्र में भीषण गर्मी, IMD ने इन राज्यों को लेकर जारी की चेतावनी
- Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश से बदलेगा मौसम
Weather Update : पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा। चंडीगढ़ के मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि नारनौल में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, सिरसा और हिसार में तापमान क्रमश: 41.9 और 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जबकि भिवानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस जबकि होशियारपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 38.3, 37.9 और 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं दूसरी ओर राजस्थान के कोटा समेत ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार है। कोटा में शनिवार सुबह से ही पारा परवान पर रहा। सुबह 8.30 बजे का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े पड़ते रहे।
दोपहर में हालात यह रहे कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में पहली बार इस सीजन का न्यूनतम तापमान भी अधिक दर्ज किया गया।
