रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. voting in Kolkata
Written By
Last Modified: रविवार, 19 दिसंबर 2021 (09:37 IST)

कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में मतदान जारी, 21 दिसंबर को आएंगे नतीजे

कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में मतदान जारी,  21 दिसंबर को आएंगे नतीजे - voting in Kolkata
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के सभी 144 वार्ड में रविवार सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। मतदान केंद्रों पर कोविड-19 दिशा निर्देशों के सख्ती से पालन किया जा रहा है। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
 
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4959 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है और यह शाम पांच बजे तक चलेगा।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के लगभग 23,000 कर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है और शहर भर में महत्वपूर्ण स्थानों पर 200 से अधिक पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं।
 
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार निकाय बोर्ड में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा और भी चुनाव मैदान में हैं। 
ये भी पढ़ें
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों तक चली शीतलहर, यहां माइनस 5 डिग्री पहुंचा तापमान