सम्बंधित जानकारी
- एनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, विकास दुबे के पास क्या राज थे...
- Vikas Dubey Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे के कफन में जाने के साथ ही कई राज भी दफन, एनकाउंटर पर भी उठे सवाल?
- गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की कहानी, कानपुर ADG की जुबानी
- महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर कुख्यात अपराधी विकास दुबे मुठभेड़ में ढेर
- एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे, 8 दिन में 8 पुलिसकर्मियों की मौत का बदला : जानिए कब-क्या हुआ...
विकास दुबे एनकाउंटर : 8 दिन, 5 एनकाउंटर और 10 सवाल
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने 8 दिन में 5 एनकाउंटर में विकास दुबे और उनके 5 साथियों को मार गिराया।
विकास दुबे के साथ ही उनके साथी अमर दुबे, बबुआ और प्रभात मिश्रा के एनकाउंटर भले ही अलग अलग हुए हो पर इन सभी के पीछे पुलिस की एक ही थ्योरी सामने आई है। आइए डालते हैं बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों द्वारा विकास और उसके साथियों के एनकाउंटर के बाद उठ रहे सवालों पर एक नजर...
1. एनकाउंटर के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो विकास आसानी से महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़ गया वह यूपी एसटीएफ के हथियारबंद जवानों के सामने भागने की कोशिश क्यों करेगा?
2. STF की जिस गाड़ी में विकास को लाया जा रहा था वह कैसे पलटी?
3. विकास दुबे जैसे शातिर अपराधी को पुलिस ने कैसे पकड़ा हुआ था कि वो हथियार छीनकर भाग रहा था?
4. विकास दुबे को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाना था, ऐसे में वह भागने की कोशिश क्यों करेगा?
5. विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर पहले से आशंका जताई जा रही थी तो पुलिस ने उज्जैन से उसे लाते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम क्यों नहीं किए।
6. गिरफ्तारी के पहले विकास बिना रोकटोक 800 किमी का सफर तय तक उज्जैन तक कैसे पहुंच गया?
7. विकास और उसके साथियों की गिरफ्तारी के पीछे एक ही तरह की थ्योरी क्यों सामने आ रही है?
8. गैंगस्टर विकास की मौत के बाद उसकी मदद करने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी?
9. कांग्रेस ने सवाल किया कि 'अगर उसे भागना ही था, तो उसने उज्जैन में आत्मसमर्पण ही क्यों किया?
10. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल कि उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते?
