सम्बंधित जानकारी
- चंद्रमा अभियान में अमित क्षत्रिय की है अहम भूमिका, जानिए कौन हैं ये भारतवंशी अमेरिकी
- Nashik TCS Case: Nida Khan के पिता का बड़ा खुलासा, कंपनी ने 'HR मैनेजर' वाले दावे को किया खारिज
- झुलसाती गर्मी का सितम: 8 राज्यों में पारा 43 डिग्री पार, लू से सावधान!
- 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, अस्पतालों में बढ़े हीट स्ट्रोक के केस, अस्पतालों में मरीजों की भीड़, विभाग ने जारी की गाइडलाइन
- महिला आरक्षण बिल: प्रियंका गांधी ने खोली सरकार की पोल, कहा- यह महिलाओं का नहीं, 'परिसीमन' का खेल
CM धामी ने चारधाम यात्रा को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं से किया वादा
Chardham Yatra : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप से यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का वादा किया।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बने हालात को लेकर कई लोग आशंका जाता रहे हैं कि यात्रा में इसका असर पड़ेगा। भोजन आदि को लेकर समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो भी यात्रा पर आएगा उसे भरपेट भोजन मिलेगा।
LIVE: संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति, ऋषिकेश द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 का शुभारम्भ कार्यक्रम https://t.co/85XOBUxdta
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 18, 2026
गंगोत्री यमनोत्री के कपाट रविवार सुबह खुल जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन धर्म के श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। यात्रा के लिए अब तक 18 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
edited by : Nrapendra Gupta
