सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी बोले भाजपा-संघ के साथ इंडियन स्टेट से लड़ रहे, कही 4 बड़ी बातें
- राहुल गांधी के बयान पर बवाल, हमारी लड़ाई भाजपा और संघ के साथ ही इंडियन स्टेट से भी
- संजय राउत को मोहन भागवत के बयान पर आपत्ति, कहा- संघ प्रमुख संविधान निर्माता नहीं
- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार
- Delhi Assembly Election 2025 : प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना दूंगा दिल्ली की सड़कें, बोले- रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस ने बताया- RSS के संस्कार
मोहन भागवत कर रहे शहादत देने वालों का अपमान, RSS प्रमुख के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव
RSS chief Mohan Bhagwat News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भारत की सच्ची आजादी बताने संबंधी बयान के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। जहानाबाद जिले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव से भागवत की टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, वह (भागवत) देश की आजादी के लिए शहादत और कुर्बानी देने वालों का अपमान कर रहे हैं। वह जेल जाने वाले, फांसी पर चढ़ने वाले, अंग्रेजों का जुल्म सहने वाले गांधी जी, भगत सिंह, वीर कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मी बाई का अपमान कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, आरएसएस और भाजपा का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं था। वे तिरंगा भी नहीं फहराते थे। बाद में जब आलोचना हुई तब उन्होंने तिरंगा फहराना शुरू किया। अब मोहन भागवत यह भी कह देंगे कि आरक्षण जब खत्म हो जाएगा, तब देश को आजादी मिलेगी।
भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी। राजद नेता ने जद(यू) के प्रमुख व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ऐसी चीजों के लिए समय खत्म हो गया है। अब कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
