सम्बंधित जानकारी
- संसद में हर्षवर्धन का बड़ा बयान, Corona virus प्रभावित देशों की यात्रा से बचें
- संसद में दिखा कोरोना का खौफ, महिला सांसद ने मास्क पहनकर पूछा सवाल
- संसद से कितनी दूर हैं दिल्ली के हिंसाग्रस्त क्षेत्र...
- CID की वेबसाइट हैक, भारतीय पुलिस और मोदी सरकार को चेतावनीभरा संदेश दिया
- दिल्ली चुनाव पर भाजपा का आंतरिक आकलन, दलितों और सिखों का नहीं मिला साथ
स्वरा भास्कर का प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
ग्वालियर। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी और भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंक के आरोपी को संसद में भेजना राष्ट्रविरोधी नहीं माना जाता है, लेकिन सवाल पूछना राष्ट्र विरोधी माना जाता है। इस बयान से एक बार फिर स्वरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को यहां आयोजित 'बिटिया उत्सव' सेमीनार में स्वरा भास्कर ने कहा कि आतंक के एक आरोपी को सांसद बनाकर संसद में भेजना देशद्रोह नहीं है, लेकिन जो लोग सवाल पूछते हैं, वे देशद्रोही हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे वोट देने का हक है और मैं एक अच्छे नागरिक की तरह टैक्स देती हूं, लेकिन सवाल पूछती हूं तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो जाता है, जबकि मुझे देश से उतना ही प्यार है, जितना एक राष्ट्रवादी नागरिक को है।
