सम्बंधित जानकारी
- जम्मू-कश्मीर में हिंसा के 1 दिन बाद महबूबा ने पाकिस्तान से बातचीत का किया आह्वान
- कश्मीर में ताबड़तोड़ आतंकी हमले: 3 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर
- सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 400 से ज्यादा पर्यटक, सेना ने इस तरह की मदद
- कश्मीर में 2 मुठभेड़ों में 3 आतंकी ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- अब रियासी में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा
अनंतनाग में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियें के छिपने के ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियारों एवं गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर स्थित पॉपुलर रेस्तरां के मालिक के बेटे पर हुए हमले के कथित साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद यह जखीरा बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया, कृष्णा ढाबा हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगल में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
उन्होंने बताया कि ठिकाने से बरामद हथियारों में तीन एके-56 राइफल, दो चीन निर्मित पिस्तौल, दो ग्रेनेड, एक दूरबीन, एके राइफल और पिस्तौल की मैगजीन और अपराध में संलिप्तता साबित करने वाली अन्य सामग्री शामिल है।
पुलिस ने बताया कि दुर्गानाग इलाके स्थित लोकप्रिय कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे पर बुधवार को हुए हमले के सिलसिले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)
