1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Schoolgirl clothes video

छात्रा बदल रही थी कपड़े, बना लिया वीडियो

Schoolgirl
नई दिल्ली। होटल के अपने कमरे में कपड़े बदल रही झारखंड की एक छात्रा की कथित तौर पर चुपके से फिल्म बनाने के मामले में बुधवार को चेन्नई स्थित एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया।

यह घटना पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में जागीर होटल में हुई। पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि रांची की 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने शिकायत  दर्ज कराई जिसके आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि छात्रा अपनी सहपाठी के साथ एक शैक्षणिक दौरे पर दिल्ली आई थी। वह उसी होटल में ठहरी थी, जहां व्यापारी रुका हुआ था। कुमार ने बताया कि लड़की की शिकायत पर चेन्नई के पेरम्बूर निवासी दीपक बोरा (29) को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। (भाषा)
अगला लेख
रोटोमैक घोटाला : सीबीआई ने कोठारी पर शिकंजा कसा