सम्बंधित जानकारी
- गोरखपुर की अनिता मद्धेशिया बनीं आत्मनिर्भर, मुख्यमंत्री युवा योजना से लिया 5 लाख का लोन, शुरू किया प्ले स्कूल
- अहमदाबाद और सूरत को मिलेंगी 34 नई हाईटेक ट्रेनें, यात्रा होगी सुपर फास्ट
- Weather Update : गर्मी के बीच मौसम ने मारी पलटी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां 40 पहुंचा तापमान
- सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और गोरखपुर में प्रेशर सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को बड़ी राहत
- उत्तराखंड के CM धामी का बड़ा ऐलान, हर विकासखंड में बनेंगे खेल स्टेडियम
UP Police News: सम्भल में ईरान के मुद्दे पर प्रदर्शन को लेकर गरम हुआ माहौल, CO का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
सम्भल जिले की शहर कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज की तैयारी के सिलसिले में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने ईरान पर हो रहे अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को कथित रूप से ईरान जाने की सलाह दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें यह बात कहते सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में सम्भल के प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बुधवार को सम्भल कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज और ईद में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर आयोजित एक बैठक में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तंज किया।
वह वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि साहब झगड़ा तो हो रहा है ईरान और इजराइल के बीच में, और वो (कई लोग) बीच में अपनी टांग फसाए पड़े हैं। छाती पीट रहे हैं। भाई अगर इतनी दिक्कत है तो आप जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ और जाओ लड़ो ईरान की तरफ से।
रील बनाने वालों को दी चेतावनी
वीडियो में पुलिस अधिकारी को यह भी कहते सुना जा सकता है कि दो देशों के बीच में झगड़ा हो रहा है, और उस झगड़े का अगर हमारे देश में कानून व्यवस्था पर कोई असर पड़ेगा, तो हम फिर इलाज करेंगे, बहुत बढ़िया वाला। सिंह ने आगाह करते हुए कहा कि अलविदा जुमे की नमाज से पहले या उसके बाद किसी देश के विरोध में कोई नारेबाजी नहीं की जानी चाहिए और किसी तरह की कोई पट्टी भी नहीं लगायी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये चीजें हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हमारे यहां आकर कोई भी आदमी माहौल खराब करे। सिंह ने अपने बयान पर मीडिया से कहा कि उनका उद्देश्य अमन चैन कायम रखना है। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह है कि विदेश की धरती पर जो हो रहा है उसे लेकर यहां माहौल खराब ना हो। Edited by : Sudhir Sharma"Lot of people have itch over Israel- Iran war and they are poking the issue. If you have problem, board the flight rescuing stranded Indians and fight for Iran," Sambhal DSP Kuldeep Kumar to Muslim locals while reviewing law and order preparedness ahead of Eid. pic.twitter.com/NUDvBjeomf
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 12, 2026
