सम्बंधित जानकारी
- सरकार के पास सोशल मीडिया को नियंत्रित करने का कोई प्रस्ताव नहीं
- INDvsENG : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कुलदीप को मिला सचिन का समर्थन
- INDvsENG : सचिन की भविष्यवाणी, बुमराह दिखाएंगे टेस्ट में कमाल
- कैसा है शिव का स्वरूप, क्यों माने गए हैं स्वयंभू, जानिए...
- मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर सरकार हुई सख्त, वॉट्सएप और फेसबुक के साथ करेगी बैठक
पश्चिम रेलवे का चेहरा होंगे सचिन तेंदुलकर, महिला सुरक्षा पर करेंगे जागरूक
मुंबई। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अब पश्चिम रेलवे में महिला सुरक्षा, स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगे। पश्चिम रेलवे ने सोमवार को इस संबंध में घोषणा की। इससे पहले इसी तरह के जागरूकता अभियान के लिए हाल में मध्य रेल ने अमिताभ बच्चन को शामिल किया था।
उल्लेखनीय है कि मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा के दौरान अधिकतर लोगों की मौत के पीछे अहम वजह रेल पटरियों पर किया जाने वाला अतिक्रमण है और इसी को रोकने के लिए पश्चिम रेलवे ने तेंदुलकर को जागरूकता अभियान में शामिल किया है।
तेंदुलकर इन मुद्दों पर लोगों को अब जागरूक करेंगे। पश्चिम रेलवे इससे पहले जैकी श्रॉफ, दिलजीत दोसांझ, जोया अख्तर और जॉन अब्राहम के साथ भी इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुका है। (भाषा)
